उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, ग्राम पंचायत पिपरा बाबू में सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल के पैतृक निवास पर मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और आमजन की सुविधा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, जिला विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सीएम योगी के पिपरा बाबू दौरे की तैयारी:डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












