Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊ में बाइक सवार 2 दोस्तों पर गिरा पेड़, मौत:सिविल में इलाज...

लखनऊ में बाइक सवार 2 दोस्तों पर गिरा पेड़, मौत:सिविल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, कैंसर अस्पताल में नौकरी करते थे

#बस्ती_न्यूज

लखनऊ के कैंट थानाक्षेत्र में एक पेड़ बाइक से जा रहे दो दोस्तों पर गिर गया। जिससे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों साथ में ऑफिस जा रहे थे। तभी घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दुबरा बोधी बस्ती निवासी रवि शंकर पांडे (28) पुत्र शिवनारायण पांडे लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल के पास किराए का मकान लेकर रहते हैं। रवि शंकर कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात थे। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे अपने घोसी मऊ निवासी बाल किशन (27) पुत्र सुरेश चंद्र के साथ अस्पताल जा रहे थे। सिमेर का पेड़ उनके ऊपर गिरा तभी रेड ईगल तिराहे पर दिलकुशा लॉन के पास अचानक से एक सिमेर का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। जिसके नीचे रवि शंकर और उनके दोस्त दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां रविशंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं देर शाम दोस्त बाल किशन ने भी दम तोड़ दिया। मामले में एसओ गुरप्रीत कौर का कहना है शवों का पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments