Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आंधी-बारिश में करंट लगने से युवक की मौत:खसहा मोहम्मदपुर में घर के...

आंधी-बारिश में करंट लगने से युवक की मौत:खसहा मोहम्मदपुर में घर के आंगन में हुआ हादसा, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार


खसहा मोहम्मदपुर के मजरा गोबर थाना राम गांव जनपद बहराइच में गुरुवार रात तेज आंधी और बरसात के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। 25 वर्षीय लल्लू कश्यप अपने घर के आंगन में गिरी विद्युत केबल को हटाने का प्रयास कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। लल्लू को बचाने के प्रयास में उसकी माता राजकुमारी, भाई मुकेश और पिता सिहते भी बिजली के झटके से घायल हो गए। मृतक के भाई मंजू और मुकेश ने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। परिजन लल्लू को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में खैरेटिया के पास उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे शव को वापस घर ले आए। लल्लू अपने पीछे पत्नी कल्याणी देवी, 7 साल की बेटी और 5 साल के बेटे को छोड़ गया है। परिजनों द्वारा नेवादा मोड़ पावर हाउस को सूचना दिए जाने के बाद विद्युत आपूर्ति बंद की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप यादव ने जानकारी दी कि परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments