HomeHealth & Fitnessउतरौला तहसील पर एनएससीटी कार्यक्रम में मृतक को श्रद्धांजलि देते टीम पदाधिकारी

उतरौला तहसील पर एनएससीटी कार्यक्रम में मृतक को श्रद्धांजलि देते टीम पदाधिकारी

  • उतरौला में मृतक के घर जाकर टीम ने दी श्रद्धांजलि,जल्दआर्थिक सहयोग देने का दिया आश्वासन

उतरौला। तहसील मुख्यालय पर  नेशनल सेल्फ केयर टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीम से जुड़े हुए लोगों से मुलाकात के साथटी-साथ स्वर्गीय रामावती के निधन पर घर जाकर श्रद्धांजलि दी है साथ ही साथ टीम ने उन्हें आर्थिक सहायता देने को लेकर परिवार से मुलाकात की है। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएससीटी जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि यह संस्था पत्रकार ,अधिवक्ता किसान सहित अन्य रोजगार से जुड़े लोगों को जन सहयोग के माध्यम से आर्थिक सहायता देती है यह जन सहयोग टीम में किसी के आकस्मिक निधन पर 10 लाख तक सहयोग देने की व्यवस्था है यह व्यवस्था सीधे टीम से जुड़े लोगों द्वारा मृतक के परिजन के खाते में ₹50 के प्रति व्यक्ति के दर से साथी भुगतान करते हैं छोटे-छोटे अमाउंट से पीड़ित परिजन को बड़ा अमाउंट मिलता है जिला सहसंयोजक संतोष कुमार ने बताया कि एनएससीटी का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद की टीम बनाकर उनका सहयोग करना है ताकि विपरीत दिनों में वह हताश और निराश ना हो सके।

जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि एनएससीटी का मुख्य पढ़े-लिखे जरूरतमंद की मदद करना है। जिले में पहली बार एनटीसीटी  से जुडी उतरौला निवासी स्वर्गीय रामांवती के पति को सुरेश नारायण को आर्थिक सहायता देने के संस्था कदम बढ़ाया है। इस दौरान जिला सहसंयोजक श्रीनिवास कल्पनाथ दिनेश कुमार कल्पना दिनेश कुमार अखिलेश कुमार संतोष कुमार आदि शामिल है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments