Homeक्राइम (Crime)बहादुर बिटिया के साहस से लुटेरे गिरफ्तार, एसएसपी ने किया सम्मानित

बहादुर बिटिया के साहस से लुटेरे गिरफ्तार, एसएसपी ने किया सम्मानित

गोरखपुर। थाना गोला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित देवाश स्वर्ण कला केन्द्र में 27 अप्रैल को हुई लूट की कोशिश को दुकान संचालक की सूझबूझ और साहस ने विफल कर दिया। दुकान का संचालन पिता-पुत्री द्वारा किया जाता है, जहां उस दिन दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और चांदी की अंगूठी खरीदने का बहाना करने लगे।

जैसे ही अमृता वर्मा उन्हें अंगूठी दिखाने लगीं, उसी दौरान दोनों युवकों ने मौके का फायदा उठाते हुए पास में रखा झाली का पुड़िया उठाया और भागने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना के बावजूद अमृता वर्मा ने घबराने के बजाय अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने चोरों का डटकर सामना किया और स्थिति को संभालने की कोशिश की, जिससे घटना और बड़ी नहीं हो सकी।

Also Read: ‘सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी…’, PM मोदी का विपक्ष पर करारा हमला

घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई की भी सराहना की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने अमृता वर्मा के साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बहादुरी न सिर्फ समाज के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि अपराधियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देती है।

https://youtu.be/3gZPn8ym2hM?si=NDWOxeHEFQyPUMc7

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments