श्रावस्ती जनपद में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खंड जमुनहा के मधवापुर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़क को कटान से बचाने के लिए सख्त निर्देश दिए और समय रहते प्रभावी कदम उठाने को कहा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के.पी. मिश्र को जियो ट्यूब तकनीक का उपयोग कर कटान रोकने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य बाढ़ के दौरान सड़क को सुरक्षित रखना है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बरसात शुरू होने से पहले ही सभी कटान रोधी कार्यों का अनुमान तैयार कर आवश्यक प्रस्ताव भेजे जाएं, ताकि कार्य समय पर शुरू हो सकें। निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
जमुनहा में मधवापुर घाट का डीएम ने किया निरीक्षण:कटान रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश, कटान रोधी कार्यों का अनुमान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












