#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लॉक अंतर्गत शेखपुरा क्षेत्र के सुखपुरा तप्पा कनेला गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलवारी उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई बाधित होने के कारण गांव अंधेरे में डूबा है, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। गांव निवासी मोहम्मद असलम ने इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि बीते तीन दिनों से गांव में बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत उपकेंद्र पर संपर्क किया, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और केवल जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया जाता रहा। ग्रामीण राम कुमार ने बताया कि बिजली न होने से उनका दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के मौसम में हालात और भी खराब हो गए हैं। पेयजल की समस्या, मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक कार्य भी ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शिकायत में विद्युत विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। इस मामले में विद्युत उपकेंद्र कलवारी के एसडीओ गौतम शर्मा ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने अवर अभियंता को सूचित कर दिया है और जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कलवारी में तीन दिन से बिजली गुल:ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












