Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार:मुंडेरवा पुलिस ने 6 पुरुष और...

शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार:मुंडेरवा पुलिस ने 6 पुरुष और 2 महिलाओं को पकड़ा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंडेरवा थाना पुलिस ने 1 मई 2026 को 6 पुरुषों और 2 महिलाओं को शांति भंग की आशंका पर पकड़ा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार किए गए सभी 8 अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें माननीय उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बस्ती के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में हरिशचंद्र हरिजन (40), अशोक कुमार उर्फ भोला (50), आरती देवी (45), प्रियंका देवी (22), सत्तयम (22), संदीप कुमार (32), अंकित चौधरी (23) और अभिमन्यु (28) शामिल हैं। आरती देवी और प्रियंका देवी ओड़वारा, मुंडेरवा की निवासी हैं। हरिशचंद्र हरिजन और अशोक कुमार उर्फ भोला भी ओड़वारा से हैं। सत्तयम टिकुइकोल बाबू, महुली (संतकबीर नगर) का निवासी है। संदीप कुमार दसौता और अंकित चौधरी ओड़वारा, जबकि अभिमन्यु उमरी अहरा, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इस गिरफ्तारी अभियान में मुंडेरवा थाने के उपनिरीक्षक राकेश त्रिपाठी, प्रमोद नायक, भोलानाथ यादव, राजनाथ, मिथिलेश मिश्रा, अशोक कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल यादव और महिला कांस्टेबल नेहा गौड़ की टीम शामिल थी। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी अभियुक्त सार्वजनिक स्थान पर वाद -विवाद कर रहे थे।जिसके तहत कार्यवाही किया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments