Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महाव नाले पर डीएम का धावा:सिल्ट सफाई और तटबंधों की मजबूती पर...

महाव नाले पर डीएम का धावा:सिल्ट सफाई और तटबंधों की मजबूती पर जोर, कहा- मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं


जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवा स्थित महाव नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था और बाढ़ सुरक्षा उपायों का गहन जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। यह महत्वपूर्ण नाला भारत-नेपाल सीमा से शुरू होकर लगभग 20 किलोमीटर लंबा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नाले में जमी सिल्ट (गाद) को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात के मौसम में पानी का प्रवाह निर्बाध बना रहना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आसपास के गांवों में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सिल्ट सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने महाव नाले के तटबंधों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उनकी मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंधों की मजबूती सुनिश्चित करना अत्यंत जरूरी है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को संभावित बाढ़ के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नौतनवां के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता राजीव कपिल, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिकारी एडीसन सिंह, पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर राहुल प्रसाद जिज्ञासु सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments