HomeHealth & Fitnessकुंदरकी विधानसभा में विद्युत आपूर्ति को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ठाकुर...

कुंदरकी विधानसभा में विद्युत आपूर्ति को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ठाकुर रामवीर सिंह

मुरादाबाद। मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में कुंदरकी विधानसभा की विद्युत समस्याओं को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्हाेंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुचारु और निर्बाध बनाया जाए। गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ठाकुर रामवीर सिंह ने 11 ट्रांसफार्मरों की क्षमता 25 केवीए से 63 केवीए करने, 7 स्थानों पर जर्जर लाइनों की मरम्मत कर तार बदलने तथा लो-वोल्टेज की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। कुंदरकी नगर में विद्युत लाइन के विस्तार हेतु 40 खंभों के साथ 1000 मीटर तार उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में 60 से अधिक ट्रांसफार्मर्स की क्षमता बढ़ाने और 10 स्थानों पर जर्जर तारों को बदलवाने के लिए विभाग का आभार भी व्यक्त किया।

बैठक में मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया, अधीक्षण अभियंता, कुंदरकी क्षेत्र से संबंधित समस्त अधिशासी अभियंता, समस्त उपखंड अधिकारी, समस्त कनिष्ठ अभियंता सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, संजय कश्यप, नीरज चंद्रा, महेंद्र सैनी, संजय दिवाकर, अरविंद ठाकुर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments