महराजगंज के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 स्थित नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मेले के दौरान लगभग 75 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम ने खांसी, बुखार, जुकाम सहित सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित कीं। डॉ. नमिता गुप्ता के नेतृत्व में एक चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव, स्टाफ नर्स सुमन पाण्डेय, शिल्पा और प्रशांत सिंह, लैब टेक्नीशियन ज्योतिष, स्टाफ सपोर्ट कन्हैया व चंद्रशेखर तथा हेल्थ एटीएम ऑपरेटर मोनिका गोड सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी जोर दिया। इस स्वास्थ्य मेले के आयोजन से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की, जिससे उन्हें घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकीं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला:75 मरीजों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












