#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विकास क्षेत्र विक्रमजोत स्थित ग्राम कोटिया के क्रय केंद्र पर गन्ना सर्वे कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्य नगराबदली समिति विक्रमजोत (गन्ना विकास परिषद, बभनान) द्वारा कराया जा रहा है। इस अवसर पर सर्वेकर्ता संतोष पांडे, क्षेत्रीय इंचार्ज संदीप सिंह (उप प्रबंधक गन्ना) और मुख्य प्रबंधक गन्ना दिनेश सिंह उपस्थित रहे। इन अधिकारियों की मौजूदगी में गन्ना किसानों के साथ सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को गन्ना सर्वे कार्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें गन्ने की बेहतर उपज प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। किसानों को पेड़ी गन्ने में समय पर यूरिया की टॉप ड्रेसिंग, एन.पी.के. का संतुलित स्प्रे करने और खेत की नियमित गुड़ाई-जुताई कर खरपतवार नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्हें वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि उत्पादन में वृद्धि हो सके और आगामी पेराई सत्र में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत में गन्ना सर्वे कार्य का शुभारंभ:कोटिया क्रय केंद्र पर किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












