Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मां को इंसाफ दिलाने के लिए युवक टावर पर चढ़ा:बहराइच में पुलिस...

मां को इंसाफ दिलाने के लिए युवक टावर पर चढ़ा:बहराइच में पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, दबंगों से मारपीट के बाद गई थी जान


जनपद बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र के शेखापुर गांव में शनिवार सुबह 11 बजे एक व्यक्ति हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ गया। मोटू नामक इस व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रिसिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रिसिया थाना प्रभारी करुणाकर पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया। नीचे उतरने के बाद मोटू ने बताया कि उसने यह कदम न्याय न मिलने के कारण उठाया। उसके अनुसार, गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी, जिसके कारण वह बीमार पड़ गईं और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मोटू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी मां के शव का न तो पंचनामा कराया, न ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा और न ही इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज किया। इसी अन्याय के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments