गंगौली क्षेत्र स्थित भगत HP पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह से ही पेट्रोल-डीजल के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूरज निकलते ही पंप परिसर में बाइक, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे से ही वाहन चालक और किसान डीजल लेने के लिए पहुंचने लगे थे। खेती के सीजन के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या सबसे अधिक रही, जबकि स्कूल बसें और दैनिक यात्री भी ईंधन के लिए लाइन में लगे नजर आए। कतार में लगे किसानों का कहना है कि धान की रोपाई और जुताई का समय होने के कारण डीजल की जरूरत बढ़ गई है। इसलिए उन्हें सुबह जल्दी आकर लाइन में लगना पड़ रहा है, ताकि दिन में खेतों का काम समय पर पूरा किया जा सके। पंप कर्मियों ने बताया कि मांग अचानक बढ़ने के कारण सुबह के समय भीड़ अधिक रही। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक विनय गौंड ने कहा कि सभी को व्यवस्थित तरीके से ईंधन दिया जा रहा है और किसी प्रकार की अफरा-तफरी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपूर्ति सामान्य है और ईंधन की कोई कमी नहीं है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गंगौली के भगत HP पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें:डीजल-पेट्रोल के लिए उमड़े किसान-वाहन चालक, पुलिस तैनात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












