लखनऊ l आज श्रमिक सम्मान समारोह मे मिल रोड एवरेडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बन्टी भाजपा नेता राजकिशोर साहू सरोज राज दुबे मनोज लोधी समाजसेवी पंडित सच्चिदानंद द्विवेदी राम गोपाल गौतम मनोज रावत वी पी सिंह जी प्रभूनाथ बौद्ध जी राहुल वार्ष्णेय जी मनोज कश्यप जी उपस्थित थे।

भारतीय उधोग किसान व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्यासी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने आज श्रमिक दिवस के अवसर पर लखनऊ कैन्ट विधान सभा क्षेत्र के अम्बेडकर नगर वार्ड के करेहटा मोहल्ले मे स्थित नया शिव मन्दिर पर क्षेत्र मे कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी माता बहने और असंगठित क्षेत्र मे एंव उधोग मे कार्य करने वाले श्रमिको के श्रमिक दिवस के अवसर पर सम्मानित करते हुए कहा की हमारे देश और प्रदेश का श्रमिक हमारे देश और प्रदेश के अर्थ व्यवस्था के रिढ की हड्डी है बिना श्रमिक भाई बहने के अन्य पैदा किया जा सकता है न उधोग चलाया जा सकता है न बडा व्यापार और कारोबार किया जा सकता है न रहने के लिए अपना आवास बनाया जा सकता है ।
कोई भी बडा कार्य बिना श्रमिक भाई बहनो के नही किया जा सकता है इस लिए हम सबकी जिम्मेदारी है की हमारे श्रमिक भी खुशहाल रहे और समय समय पर इनका भी हक और अधिकार इनको मिलता रहे और समय समय पर इनका भी सम्मान होता रहेl












