#बस्ती_न्यूज
नगर थाना क्षेत्र के टेमा गांव में एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाबू ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी छह माह की गर्भवती थी। नगर थाना क्षेत्र के टेमा निवासी अजय चौहान पुत्र सत्य देव चौहान की शादी छह वर्ष पूर्व साधना चौहान पुत्री राम चरन चौहान निवासी सुरैनी, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर से हुई थी। उनकी एक चार वर्षीय बेटी इंजल है। शनिवार सुबह साधना चौहान ने अपने पिता और मामा को फोन कर बताया था कि वह पारिवारिक कलह से बहुत परेशान है और उन्हें आकर उसे ले जाने को कहा था। परिजनों ने उसे कुछ दिन रुकने का आश्वासन दिया था। इसके कुछ देर बाद ही साधना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के टेमा में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत:परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












