HomeHealth & Fitnessबारातियों से भरी कार खंती में पलटी, हादसे में दो की मौत,...

बारातियों से भरी कार खंती में पलटी, हादसे में दो की मौत, पांच घायल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराकर खंती में जा गिरी।हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लाेग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि थाना गाजीपुर निवासी दीपू रैदास की शादी किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा निवासी भैयालाल रैदास की पुत्री रीता देवी के साथ हो रही थी शुक्रवार रात बारात में शामिल होकर महिन्द्रा कार सवार सातों लोग शनिवार भोर पहर घर लौट रहे थे।

अशोथर थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग गांव के पास पहुंचते ही चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार दाहिनी ओर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराकर खंती में जा गिरी। घटना में गाजीपुर थाना के मनीपुर निवासी शिवकरन (35) और उमेश पाल (40) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, दुर्घटना में भारत भूषण, अनूप कुमार, अतुल सिंह, सुखराज पाल और आशुतोष घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल सदर फतेहपुर भेजा गया। घटना के बाद बारातियों और दोनों परिवारों में मातम छा गया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए सुबह वर-वधू की जल्द विदाई कराई गई। लड़का पक्ष शादी का सारा सामान छोड़कर दुल्हन को विदा कराकर वापस लौट गया।

घटना से दोनों पक्षों के परिवारों में मातम का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें दाे लाेगाें की माैत हाे गई और पांच लाेग घायल है। शवों को पोस्टमार्टम भेजने के साथ घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments