Homeदेश (National)'ईरान से लौटते क्यूबा पर कब्जा करेंगे', ट्रंप ने बताया अपना मिलिट्री...

‘ईरान से लौटते क्यूबा पर कब्जा करेंगे’, ट्रंप ने बताया अपना मिलिट्री प्लान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि ईरान से लौटते समय अमेरिकी नौसेना क्यूबा को अपने कब्जे में लेगी। बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान युद्ध शुरू होने से पहले ही क्यूबा की ईंधन नाकेबंदी कर रखी है। नाकेबंदी की वजह से क्यूबा में भीषण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ट्रंप कई बार क्यूबा के खिलाफ सैन्य अभियान की धमकी भी दे चुके हैं।

गैर-लाभकारी संगठन ‘फोरम क्लब ऑफ पाम बीचेज’ में पहुंचे ट्रंप ने कहा, क्यूबा पर हम लगभग तुरंत कब्जा कर लेंगे, क्यूबा में समस्याएं हैं। ईरान से लौटते समय हमारे पास हमारा एक बड़ा विमानवाहक पोत होगा… शायद यूएसएस अब्राहम लिंकन, जो दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है। वह आएगा… तट से लगभग 100 गज की दूरी पर रुकेगा और वे कहेंगे- बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आत्मसमर्पण कर रहे हैं।’

खबर अपडेट की जा रही है…


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments