लखनऊ। आईआरसीटीसी योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर व स्थानीय मंदिर यात्रा का संचालन किया जा रहा है।
इस बार में बुधवार को मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने मीडिया को जानकारी दी कि इस यात्रा के तहत उतरने व चढ़ने के लिये योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ललितपुर जंक्शन से सुविधा रहेगी और यात्रा तिथि 12 जून से 23 जून 2026 तक 11 रात व 12 दिन की होगी। इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) का मूल्य पैकेज 24100 रुपये प्रति व्यक्ति, 3एसी क्लास के लिये 40890 रुपये व 2एसी क्लास का पैकेज मूल्य 54390 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया।

श्री सिन्हा ने बताया कि विशेष सुविधा यह रहेगी कि उपरोक्त यात्रा के लिये हर आय श्रेणी वाले यात्रियों का ध्यान रखते हुए ईएमआई यानी हर माह एक छोटी सी किश्त सुविधा के जरिये भी कोइ भी इसका लाभ उठा सकता है।
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग,यात्रा का संचालन किया जा रहा है जिसके लिये ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज व मानिकपुर से गाड़ी पकड़ी जा सकती। यात्रा तिथि 29 जून से 10 जुलाइ 2026 तक 11 रात व 12 दिन की रहेगी।
सीआरएम ने आगे बताया कि विदेशी यात्रा टूर पैकेज के तहत भूटान , सिंगापुर, मलेशिया, नेपाल, बाली, वियतनाम व श्रीलंका की यात्रा शामिल किया गया। यात्रा की बुकिंग के लिये पर्यटन भवन, गोमती नगर आईआरसीटीसी कार्यालय व उसकी बेवसाइट से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिये 9236391908, 8287930908, 8287930199, 9717649141, 7302821864, 9415042930, 9305111764, 8287930913, 8595924294 इन मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।











