#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में नवनिर्मित पुरानी बस्ती थाने का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के महाप्रबंधक संजीव सक्सेना ने हाल ही में इसका औचक निरीक्षण किया। यह थाना विकास खंड साऊंघाट के ग्राम पंचायत अमौली के सिवान में पॉलिटेक्निक-गौरा मार्ग पर बनाया गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम निर्माण इकाई गोरखपुर और ठेकेदार पवन कुमार शुक्ल ने चार माह पहले ही 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। प्रशासनिक भवन और सर्विस ब्लॉक के निर्माण के लिए शासन से 5 करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिसमें से 4 करोड़ 15 लाख 6 हजार रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है। शासन से शेष धनराशि प्राप्त होते ही कुछ छोटे अधूरे निर्माण कार्य कराकर हैंडओवर करा दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक संजीव सक्सेना ने प्रशासनिक भवन, सर्विस ब्लॉक और टाइप ए व बी के निर्माण कार्यों का क्यूब टेस्ट करवाया। इस टेस्ट में 20 किलो न्यूटन प्रति एमएम के मुकाबले 3.75 प्रतिशत की मजबूती पाई गई। महाप्रबंधक ने ठेकेदार पवन कुमार शुक्ल के कार्य की सराहना की। संजीव सक्सेना ने अधिशासी अभियंता रामप्रताप सिंह, सहायक अभियंता रामप्रकाश शुक्ल और कनिष्ठ अभियंता एके लाल को 2 जून से पहले 15 दिनों के भीतर सभी कार्यों को पूरा कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया। संतोष कुमार मिश्र और पवन शुक्ल ने महाप्रबंधक को बताया कि प्राप्त धनराशि से ग्राउंड फ्लोर पर मालखाना, पुरुष व महिला लॉकअप, शौचालय जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। आगंतुक कक्ष, शिकायत कक्ष, एक बड़ा हाल, एक स्टाफ रूम व एक एसआई रूम का निर्माण कार्य करा लिया हैं। वहीं प्रथम तल पर मीटिंग हाल, फिमेल रेस्ट रूम, पैन्ट्री रूम, एसआई रूम, सर्विलांस रूम, मालखाना, कम्प्यूटर सर्वर रूम, डायल 112 का कंट्रोल रूम, दो कैंटीन, किचेन, टायलेट एवं स्टोर का भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गया हैं। तथा, वहीं द्वितीय तल पर रिसेप्सन हाल, किचेन, डायनिंग हाल, तीन बैरक, दो एसआई कक्ष, एक एचसी रूम का भी निर्माण कार्य पुरा करा लिया गया हैं । जेई अभिषेक कुमार ने बताया कि टाइप ए व टाइप बी में कुल 16-16 आरक्षी व एसआई कक्ष निर्माण के अंतिम दौर में हैं। सुपरवाइजर धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि थोड़ा सा वायरिंग व साथ सफाई का कार्य शेष हैं। जिसे जल्द से पूर्ण करवाया जा रहा हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नव निर्मित थाना बस्ती का महाप्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण:निर्माण कार्य देख समय पर पूरा कर सौंपने का दिया निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












