Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर:बस्ती में व्यक्ति गंभीर...

तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर:बस्ती में व्यक्ति गंभीर घायल, लखनऊ रेफर; केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सराय, गांधीनगर निवासी विशाल कुमार चौधरी ने बताया कि उनके पिता संतराम चौधरी 20 अप्रैल शाम लगभग 4 बजे फुटहिया चौराहे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नगर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटर में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में संतराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत डॉ. मुहम्मद अनीश के हड्डी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एमआरआई के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, लखनऊ में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने संतराम चौधरी को गंभीर चोटें लगने की पुष्टि की है और ऑपरेशन की सलाह दी है। नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments