बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद के किसानों को आश्वस्त किया है कि खरीफ सीजन के लिए यूरिया व फास्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और मांग के अनुसार वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त यूरिया व डीएपी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को किसी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े।
शासन के निर्देशानुसार एक हेक्टेयर भूमि पर अधिकतम 7 बैग यूरिया व 5 बैग डीएपी ही वितरित किए जाएंगे और बिना फार्मर रजिस्ट्री के उर्वरक नहीं दिए जाएंगे। डीएम ने चेतावनी दी कि निर्धारित मात्रा से अधिक वितरण, तय दर से ज्यादा कीमत वसूली, उर्वरकों की टैगिंग, कालाबाजारी या जमाखोरी जैसी शिकायत मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 व आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।












