Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाने से 300 मीटर दूर मुठभेड़:चेन स्नैचर गैंग के...

सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाने से 300 मीटर दूर मुठभेड़:चेन स्नैचर गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 मौका पाकर फरार


सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक कुख्यात चेन स्नैचर गैंग का भंडाफोड़ किया। थाना से मात्र 300 मीटर दूर चिल्हिया-केसारा नहर रोड पर हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो फरार हो गए। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व शोहरतगढ़ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी ने स्वयं मौके पर रहकर किया। पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि कुछ शातिर बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इस मार्ग से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही सीओ के निर्देश पर स्वाट टीम, एंटी थेफ्ट यूनिट, सर्विलांस सेल, शोहरतगढ़ और चिल्हिया थाना पुलिस ने संयुक्त रणनीति बनाई और इलाके की घेराबंदी शुरू की। जैसे ही दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एंटी थेफ्ट प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा के कान के पास से गोली निकली, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में परसादेवईपार निवासी अब्दुल्ला उर्फ ललाऊ के दाहिने पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दो अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अब्दुल्ला उर्फ ललाऊ, उस्मान मलिक, मोहम्मद शकील उर्फ जुबेर और सभाराज यादव शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments