#बस्ती_न्यूज
बस्ती में आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और बाढ़ प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन सभी पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस वर्ष श्रावण मास 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक रहेगा, जबकि 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। बताया गया कि इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या स्थित सरयू नदी से पवित्र जल लेकर बस्ती के बाबा भदेश्वरनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा कांवड़ मार्गों, प्रमुख शिव मंदिरों और मेला क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भौतिक सत्यापन करने, स्थानीय शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करने और कांवड़ मार्गों तथा प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर, हर्रैया एवं लाइन सहित सभी संबंधित प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आह्वान किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में श्रावण कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज:डीएम-एसपी ने अधिकारियों संग की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












