Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में अज्ञात वाहन की टक्कर, एक की मौत:बाइक सवार दो युवक...

बहराइच में अज्ञात वाहन की टक्कर, एक की मौत:बाइक सवार दो युवक घायल, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा


बहराइच में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नैनिहा जंगल के पास उस समय हुई जब दोनों युवक अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबिया गांव निवासी 22 वर्षीय नागेश पोरवाल अपने 25 वर्षीय साथी अंकित वर्मा के साथ शनिवार को मुर्तियां कोतवाली के मँझरा गांव में अपनी बहन के घर गए थे। आज लौटते समय, उनकी बाइक (यूपी 40 ए. जेड. 6108) को नैनिहा जंगल के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने नागेश पोरवाल को मृत घोषित कर दिया। अंकित वर्मा को सीने में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय नगर कोतवाली पुलिस ने मृतक नागेश पोरवाल का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की। परिवार में शोक का माहौल है। मोतीपुर पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments