Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में एक युवक, दो महिलाएं हिरासत में, दो फरार:अनैतिक गतिविधियों की...

बहराइच में एक युवक, दो महिलाएं हिरासत में, दो फरार:अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई


बहराइच के नगर कोतवाली क्षेत्र के वजीरबाग इलाके में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक युवक और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। मौके से दो अन्य युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, वजीरबाग स्थित इस मकान में काफी समय से जुआ और अनैतिक कार्य चल रहे थे। बाहर से भी कई पुरुषों और महिलाओं का आना-जाना लगा रहता था। रविवार देर रात जब इलाके के लोगों को घर में दो महिलाओं के साथ कई पुरुषों के होने की जानकारी मिली, तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर और नगर कोतवाल प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर कोतवाल ने बताया कि मोहल्ले वालों की सूचना पर कार्रवाई की गई है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार हुए दो युवकों की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments