HomeHealth & Fitnessनवनियुक्त जिला पंचायत प्रीतम सिंह का भव्य स्वागत,पेड़ भेंट कर पर्यावरण संरक्षण...

नवनियुक्त जिला पंचायत प्रीतम सिंह का भव्य स्वागत,पेड़ भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बिजनौर। जनपद में नवनियुक्त जिला पंचायत राज अधिकारी प्रीतम सिंह का कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पेड़ भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह गौतम, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, जिला मंत्री जयप्रकाश पाल, मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष कपिल कुमार, जिला प्रभारी मंदिर कश्यप, मीडिया प्रभारी भगवान दास, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सरताज, विमल कुमार, विजेंद्र पाल सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, चौधरी विपिन, भोपाल सिंह, ओमकार प्रजापति, पंकज कटारिया सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG-20260504-WA0038

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर नवागत अधिकारी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी प्रीतम सिंह ने जनपद बिजनौर के समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से जनहित में कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments