Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिक्षामित्र सम्मान समारोह 5 मई को:सिद्धार्थनगर में लोहिया कला भवन में होगा...

शिक्षामित्र सम्मान समारोह 5 मई को:सिद्धार्थनगर में लोहिया कला भवन में होगा कार्यक्रम


उत्तर प्रदेश में 5 मई, 2026 को शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम गोरखपुर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में भी कार्यक्रम सुनिश्चित किए गए हैं। जनपद सिद्धार्थनगर में यह कार्यक्रम लोहिया कला भवन में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। संयुक्त शिक्षामित्र संयोजक मोहम्मद नफीस अंसारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सभी शिक्षामित्रों से कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। अंसारी ने कहा कि यह सभी शिक्षामित्र साथियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उनका मानना है कि इससे शिक्षामित्रों के भविष्य की सफल रूपरेखा तय हो सकेगी, क्योंकि अभी उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है। उन्होंने आपसी एकजुटता पर भी जोर दिया। मोहम्मद नफीस अंसारी ने इटवा ब्लॉक के नामित शिक्षामित्रों से विशेष रूप से आह्वान किया है कि वे जिला मुख्यालय पर होने वाले इस सम्मान समारोह में पहुंचकर इसे सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments