Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक:श्यामपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन,...

महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक:श्यामपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, हेल्पलाइन नंबर की ताकत बताई


सिद्धार्थनगर के श्यामपुर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत एक ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन में महिला कांस्टेबल अंजली वर्मा और कालिन्दी मौर्या ने उपस्थित महिलाओं को सरकार की विभिन्न सुरक्षा योजनाओं और अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्हें जागरूक करने का उद्देश्य था। इस दौरान कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इनमें 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (वीमेन हेल्पलाइन) और 101 (अग्निशमन सेवा) शामिल थीं। कार्यक्रम में उप निरीक्षक नेबुलाल, कांस्टेबल कय्यूम अंसारी, आन्द मौर्या, महिला कांस्टेबल अंजली वर्मा और कालिन्दी मौर्या आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments