HomeHealth & Fitnessयुवक ने घर में फंदा लगाकर की सुसाइड,दो दिन बाद परिजनों को...

युवक ने घर में फंदा लगाकर की सुसाइड,दो दिन बाद परिजनों को मिली सूचना

लखनऊ सैरपुर थाना इलाके में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस बात की जानकारी परिवार वालों को दो दिन बाद हुई। घर के लोग रिश्तेदारी में शादी में गए हुए थे। वहां से लौटे तो युवक के कमरे से गंध आ रही थी। जब खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटक रहा था।

घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी तरहिया की है। मृतक की पहचान निशा के बेटे राजू (26) के रूप में हुई। बहन अंजलि ने पुलिस को जानकारी दी। बताया कि मां और भाई के साथ 25 अप्रैल को रिश्तेदारी में शादी में गए थे। राजू 26 तारीख को घर वापस आ गया। 30 अप्रैल को मां से फोन पर बात हुई थी कि राजू शादी में वापस आएगा। उसके बाद वह अपने जीजा सुजीत से 1 मई को फैजुल्लागंज मिलने गया था। वहां से 400 रुपए लेकर आया था।

 
जब परिवार 3 मई को को 4 बजे घर वापस आया तो घर से बदबू बहुत आ रही थी। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो भाई का शव अंदर लटका हुआ दिखाई दिया। उसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों की ओर से दरवाजे को तोड़ा गया और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments