Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के युवक की पुणे में पोल गिरने से मौत:मरीन इंजीनियरिंग की...

बस्ती के युवक की पुणे में पोल गिरने से मौत:मरीन इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था, संस्थान पर लापरवाही का आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कुसमौर गांव निवासी बाबूराम मंगलवार को अपने बेटे विशाल वर्मा की मौत के मामले में न्याय की मांग लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे स्थित मरीन इंजीनियरिंग संस्थान प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। बाबूराम के अनुसार, उनका बेटा विशाल संस्थान में द्वितीय वर्ष का छात्र था। 5 अप्रैल 2026 को बास्केटबॉल खेलते समय अचानक पोल गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। संस्थान की ओर से परिवार को केवल चोट लगने की सूचना दी गई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत परिवार जब अस्पताल पहुंचा, तब तक विशाल की मौत हो चुकी थी। पिता का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि संस्थान की लापरवाही का नतीजा है। उनका आरोप है कि यदि खेल उपकरण सुरक्षित होते, तो बेटे की जान बच सकती थी। होनहार छात्र और खिलाड़ी था विशाल विशाल पढ़ाई में मेधावी होने के साथ राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट भी था। पिता ने डीएम कार्यालय में बेटे का मेडल दिखाकर न्याय की मांग की। उनके साथ पहुंचे ग्रामीणों ने भी कार्रवाई की मांग का समर्थन किया। खेल मंत्री को भेजा प्रार्थना पत्र पीड़ित पिता ने खेल मंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे उच्च स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments