Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूपईडीहा में मंदबुद्धि युवक को दबंगों ने पीटा:मामूली कहासुनी पर विवाद, परिजनों...

रूपईडीहा में मंदबुद्धि युवक को दबंगों ने पीटा:मामूली कहासुनी पर विवाद, परिजनों ने दर्ज कराई एफआईआर


रूपईडीहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्यानपुर के मजरा रायपुर में एक मंदबुद्धि युवक को कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। यह घटना मामूली कहासुनी के बाद हुई। पीड़ित युवक का नाम अर्घू बताया जा रहा है। जब घायल के परिजन उसे बचाने पहुंचे, तो दबंगों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। परिजन घायल अवस्था में मंदबुद्धि युवक को लेकर रूपईडीहा थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में तहरीर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि उन्हें इस संबंध में एक तहरीर मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments