Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पेंडारी फीडर आंधी-तूफान से ध्वस्त:पोल गिरे; कई गांवों में बिजली की सप्लाई...

पेंडारी फीडर आंधी-तूफान से ध्वस्त:पोल गिरे; कई गांवों में बिजली की सप्लाई ठप


खेसरहा में सोमवार को आई तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मरवटिया महुलानी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले पेंडारी फीडर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर मजबूत विद्युत पोल टूटकर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। तूफान का असर कोटिया, महुईनानकार और पेंडारी बुजुर्ग गांवों में सबसे ज्यादा देखा गया, जहां अंधेरा छा गया है। जानकारी के अनुसार, एचटी लाइन के चार पोल, एलटी लाइन के तीन पोल और विश्व बैंक योजना के तहत लगा एक पोल गिर गया है। पोल गिरने से तार भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मरम्मत कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया है। बिजली न होने से ग्रामीणों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में हालात और गंभीर हो गए हैं। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। क्षतिग्रस्त पोल और तारों को तेजी से बदला जा रहा है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त लाइनों को पहले बंद किया गया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। विभाग अतिरिक्त संसाधन लगाकर काम में तेजी ला रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments