Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नहर कटने से खेतों में घुसा पानी:परसा जागीर में अगली बुवाई में...

नहर कटने से खेतों में घुसा पानी:परसा जागीर में अगली बुवाई में होगी परेशानी, किसानों ने की मरम्मत की मांग

#बस्ती_न्यूज

परसा जागीर क्षेत्र में नहर कटने से जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कुछ ग्रामीणों की लापरवाही के चलते नहर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पानी अनियंत्रित रूप से बहकर आसपास के खेतों में फैल गया। हालांकि, इस समय खेत खाली हैं, लेकिन जलभराव के कारण किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। खेतों में पानी भरने से जमीन की गुणवत्ता प्रभावित होने और अगली बुवाई में दिक्कत आने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण दीनदयाल यादव, जयकरण यादव, दुर्बल यादव, दुश्यंत पांडेय, सुबकरन यादव और नेबुलाल ने प्रशासन को मामले से अवगत कराते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नहर को ठीक नहीं कराया गया, तो आगे बड़ा नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने पानी के बहाव को नियंत्रित करने और नहर की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि खेती को होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments