Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल में 149 बोतल विदेशी शराब बरामद:तीन तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार...

निचलौल में 149 बोतल विदेशी शराब बरामद:तीन तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार जा रहे थे


ठूठीबारी में आबकारी विभाग ने 149 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 वैभव कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ठूठीबारी मार्केट में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा कार में हरियाणा से भारी मात्रा में शराब बरगदवा की ओर आ रही है। सूचना मिलने पर आबकारी टीम ने एसएसबी बरगदवा के साथ मिलकर ठूठीबारी मार्केट से करीब एक किलोमीटर पश्चिम राजाबारी के पास सड़क पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद, नंबर प्लेट DL8CY8503 वाली संदिग्ध कार मौके पर पहुंची, जिसे टीम ने रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार और उमेश कुमार सिंह की पहचान हुई। ये तीनों बिहार के सीतामढ़ी जनपद के निवासी हैं। कार की सीट के नीचे बने गुप्त चैंबर से विभिन्न ब्रांडों की कुल 149 बोतलें इंपोर्टेड श्रेणी की विदेशी शराब बरामद की गईं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह शराब हरियाणा के बल्लभगढ़ क्षेत्र से खरीदी गई थी। वे इसे तस्करी के जरिए बिहार ले जा रहे थे। उनकी योजना हरियाणा से गोरखपुर, नौतनवा होते हुए ठूठीबारी सीमा पार कर सीतामढ़ी पहुंचने की थी। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि बरामद शराब को मौके पर ही सील कर जब्त कर लिया गया है। वाहन को आबकारी अधिनियम की धारा 72 के तहत जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा संख्या 23/26 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें 16 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है। वर्तमान में तीनों आरोपी जिला जेल में बंद हैं। आबकारी विभाग आरोपियों के संपर्कों और उनके नेटवर्क की गहन जांच कर रहा है, ताकि इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments