फिरोजाबाद, करीब एक घंटे की बिन मौसम बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी बारिश के कारण सुहागनगरी की सड़कें तालाब बन गईं और कई मोहल्लों में जलभराव हो गया,
लगभग एक घण्टे की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। शहर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने की दुहाई देने वाली नगर निगम परिसर में भी जलभराव हो गया। लोगों का कहना है, कि बेमौसम बारिश में यह स्थिति है। तो बरसात के मौसम में हालात क्या होंगे, इसका अंदाज़ा इसी जलभराव से लगाया जा सकता है।
नगर में जिला अस्पताल से लेकर जैन मन्दिर के समीप बने सर्विस रोडो पर भी बारिश का पानी तालाब जैसा नजर आने लगा, नगर निगम क्षेत्र की नई आबादी के कई मोहल्लों में घुटनों तक पानी भर गया। और सड़कें जलमग्न हो गईं, नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा।जिसके कारण राहगीरों और स्कूली छात्र छात्राओं को गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर होना पड़ा। वही अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में भी जलभराव देखने को मिला। इतना ही नही स्वास्थ्य विभाग की एम्बूलेंस भी सड़को पर हुए जलभराव के कारण फँसी नजर आयी, स्थानीय लोगों का आरोप है, कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर बार यही समस्या खड़ी होती है।नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम की अनदेखी का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वे मौसम बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की व्यवस्थाओं की असल तस्वीर सामने ला दी है।कि किस तरह थोड़ी देर की बारिश ने पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया है। अगर अभी यह स्थिति है, तो मानसून में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। सवाल यह है, कि क्या नगर निगम इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा, या हर साल की तरह इस बार भी शहरवासी जलभराव से जूझते रहेंगे। फिलहाल वे मौसम बरसात ने शहर की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग इसको सुधारने के लिए क्या कदम उठायेगा, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को जलभराव की इस समस्या से राहत मिल पायेगी।
बेमौसम बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, सुहागनगरी हुई जलमग्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












