HomeHealth & Fitnessविश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत की निराशाजनक हार, टूर्नामेंट से...

विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत की निराशाजनक हार, टूर्नामेंट से बाहर

लंदन। आईटीटीएफ विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप फाइनल्स में भारतीय पुरुष टीम का अभियान प्री-क्वार्टर चरण (अंतिम 32) में समाप्त हो गया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रिया ने भारत को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

करीब 1 घंटा 34 मिनट तक चले इस मुकाबले में भारत की ओर से मानुष शाह ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, जबकि मानव ठक्कर और साथियान ज्ञानसेकरन अपने-अपने मैच आसानी से हार गए।

मुकाबले की शुरुआत मानुष शाह ने रॉबर्ट गार्डोस के खिलाफ की। उन्होंने पहला गेम 11-6 से जीता, लेकिन इसके बाद 7-11 और 3-11 से अगले दो गेम गंवा दिए।

चौथे गेम में 11-8 से वापसी करते हुए मैच निर्णायक गेम तक पहुंचाया, जहां उन्हें कड़े मुकाबले में 11-13 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच कुल 46 मिनट तक चला।

इसके बाद भारत 0-1 से पीछे हो गया और अगले दोनों मुकाबलों में भी टीम को निराशा हाथ लगी। मानव ठक्कर को डेनियल हाबेसोन ने 11-7, 11-5, 11-6 से महज 10 मिनट में हराया।

वहीं साथियान ज्ञानसेकरन ने थोड़ी चुनौती पेश की, लेकिन अंततः उन्हें एंड्रियास लेवेनको के खिलाफ 11-5, 11-8, 11-9 से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ भारतीय पुरुष टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।’

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments