Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल में प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया:309 फीट लंबी होगी सड़क,...

निचलौल में प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया:309 फीट लंबी होगी सड़क, आवागमन होगा सुगम; पुलिस फोर्स मौजूद


महराजगंज शहर में लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण विवाद पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सदर तहसील क्षेत्र के निचलौल रोड स्थित मऊपाकड़ में शकुंतला बाल विद्या मंदिर और अनुसूचित जाति छात्रावास के बगल की एक गली को नगर पालिका ने कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर चलाकर चौड़ा कराया। इस कार्रवाई से करीब 300 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग काफी समय से विवादों में था। स्थानीय निवासियों का दावा था कि यह एक सार्वजनिक सड़क है, जिसे कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर बाधित कर दिया था। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। दीवार का एक हिस्सा हटाकर रास्ते को चौड़ा किया बुधवार को नगर पालिका, प्रशासन और पुलिस की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर से दीवार का एक हिस्सा हटाकर रास्ते को चौड़ा किया गया। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण उनका विरोध सफल नहीं हो सका। लगभग 309 फीट लंबी होगी सड़क कोर्ट के निर्देशानुसार, यहां 9 फीट 6 इंच चौड़ी और लगभग 309 फीट लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से अब चार पहिया वाहन सीधे घरों तक पहुंच सकेंगे। पहले संकरी गली के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। हाईकोर्ट के आदेश पर नगर पालिका की कार्रवाई स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि लंबे समय बाद उन्हें राहत मिली है। अब न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस जैसी सेवाएं भी आसानी से पहुंच सकेंगी। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर नगर पालिका द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत अतिक्रमण हटाकर आमजन की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments