Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में हाईटेंशन लाइन से दो किसानों की मौत:दो दिनों में करंट...

श्रावस्ती में हाईटेंशन लाइन से दो किसानों की मौत:दो दिनों में करंट लगने से हुई अलग-अलग घटनाएं, जांच में जुटी पुलिस


श्रावस्ती जिले में हाईटेंशन बिजली लाइनों की लापरवाही से दो दिनों में दो किसानों की मौत हो गई। दरअसल सोनवा थाना क्षेत्र के सोनवा गांव में शौच के लिए निकले 70 वर्षीय सीताराम की जमीन की तरफ लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह हाईटेंशन तार कई महीनों से जमीन की ओर नीचे लटक रहा था, जिससे लोगों को झुककर गुजरना पड़ता था। उनका आरोप है कि इस लाइन में लंबे समय से बिजली नहीं थी, लेकिन बुधवार को अचानक करंट आने से बुजुर्ग सीताराम इसकी चपेट में आ गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने दोषी बिजली कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इससे एक दिन पहले, सोनवा थाना क्षेत्र के लालपुर प्रह्लादा गांव में भी ऐसी ही घटना हुई थी। जमीन पर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान बंसराज की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि यह बिजली लाइन चार दिनों से टूटी पड़ी थी और विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments