गोंडा/श्रावस्ती।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार द्वारा तहसील तरबगंज जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। डीआईजी श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कहा गया कि पुलिस विभाग व राजस्व विभाग को समन्वित रूप से शिकायतों का निस्तारण कराना होगा। शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व एवं भूमि विवाद अन्य जनहित से जुड़े मामलों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में किये जायें तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी शिकायत का निस्तारण केवल औपचारिकता के आधार पर नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि एवं तथ्यात्मक जांच के उपरांत किया जाए। राजस्व विभाग द्वारा पारित आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान मण्डलायुक्त गोंडा श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।












