Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में निर्माणाधीन पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक:तीन युवक सवार...

खेसरहा में निर्माणाधीन पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक:तीन युवक सवार थे, मामूली चोटें आईं; तेज रफ्तार होने से हादसा


सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा-बांसी मार्ग पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। निर्माणाधीन चिउटी पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से एक बाइक करीब 15 फीट नीचे लोहे के जाल पर जा गिरी। बाइक पर सवार तीन युवक पिंटू, मोनू और गोविंद इस हादसे में बाल-बाल बच गए। ये तीनों युवक खेसरहा थाना क्षेत्र के भलुआ खदरगड्डी गांव के निवासी हैं। वे बांसी क्षेत्र के मसिना गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। पुलिया पर बाइक तेज रफ्तार होने से यह घटना हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों युवकों को तुरंत बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इससे ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments