#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद की बंद पड़ी गोविंद नगर शुगर मिल के गेट पर अस्थाई श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। श्रमिक मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन के खिलाफ रिटेनर भुगतान और मिल को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी श्रमिकों का कहना है कि मिल बंद होने के कारण उनके सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि मिल बंद होने के समय से ही उनका रिटेनर बकाया भुगतान रुका हुआ है। श्रमिकों ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद मिल प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो गई है। श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा। उन्होंने बकाया भुगतान और मिल के संचालन का रास्ता साफ होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। धरना प्रदर्शन में संजय कुमार मिश्रा, रामजतन, अवधेश कुमार, चित्र मान सिंह, शिवाकांत सिंह, केशराम, लालमोहन, मनीष कुमार, नंदलाल यादव, श्याम सुंदर सिंह और रामदुलारी मौर्य राजकुमार सहित कई श्रमिक शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गोविंद नगर शुगर मिल गेट पर धरना जारी:रिटेनर भुगतान और मिल चलाने की मांग कर रहे श्रमिक, परिवारों चलाने में आ रहा संकट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












