Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम की मौत:महराजगंज में माता-पिता के...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम की मौत:महराजगंज में माता-पिता के साथ बाइक से घर लौट रहा था, दोनों गंभीर घायल


महराजगंज में चौक थाना क्षेत्र के निचलौल-चौक बाजार मार्ग पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में एक छह वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में बच्चे के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, टिकर गांव निवासी रामबचन (35) अपनी पत्नी अंजली (32) और छह वर्षीय बेटे के साथ बुधवार शाम करीब पांच बजे चौक बाजार से खरीदारी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। पिपरिया के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामबचन का पैर टूट गया है, जबकि अंजली को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments