विशेश्वरगंज, 6 मई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू की 165वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। कांग्रेस नेता विनय सिंह ने बताया कि पंडित मोतीलाल नेहरू का जन्म 6 मई 1861 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे देश के प्रख्यात महाधिवक्ता और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1919 में अमृतसर और 1928 में कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशनों की अध्यक्षता की थी, जिससे पार्टी और देश को नई दिशा मिली। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील भी की। इस मौके पर मुख्य रूप से रमेश चंद्र मिश्र, दुलार यादव उर्फ शिवा पहलवान, अभिषेक गुप्ता, वशीर अंसारी, हसन, इश्तियाक, शफीक अहमद, दुर्गेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, गनेश, विनोद, हरिद्वार, कुसुम, गिरिजा, कोमल, रुक्मिणी, किरन, परिमिल, नंदिनी, बाबाराम और शिवनाथ सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विशेश्वरगंज में मोतीलाल नेहरू जयंती पर पौधरोपण:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












