Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में नीलगाय 12 घंटे से कुएं में फंसी:वन विभाग पर लापरवाही...

बस्ती में नीलगाय 12 घंटे से कुएं में फंसी:वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीण बचाव में जुटे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र के बाघौड़ा गांव में एक नीलगाय कुएं में गिर गई है। ग्रामीणों के अनुसार, नीलगाय पिछले लगभग 12 घंटे से कुएं में फंसी हुई है और उसके पैर में चोट लगने की आशंका है। खबर लिखे जाने तक उसे बाहर निकालने के लिए कोई बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका था। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारी सुनील गौड़ को दी गई थी। हालांकि, सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। नीलगाय को बचाने के लिए गांव के दर्जनों लोग अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण रस्सियों और स्थानीय संसाधनों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। मौके पर सुरेंद्र, राजेश, राम सहाय, आशू, अभिषेक चौधरी, आदर्श सहित कई ग्रामीण बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग की टीम समय रहते पहुंच जाती, तो घायल नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता था। कुएं में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल बचाव टीम भेजने और घायल वन्यजीव के उचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारी सुनील गौड़ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट संबंधित वन संरक्षक को भेज दी गई है। इसके तहत वंदना तिवारी और महेश माली को भी प्रेषित किया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments