Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेलहन महेशपुर में प्राथमिक विद्यालय के बगल में कीचड़-जलभराव:संक्रमित बीमारियों के फैलने...

बेलहन महेशपुर में प्राथमिक विद्यालय के बगल में कीचड़-जलभराव:संक्रमित बीमारियों के फैलने का बढ़ा खतरा, बच्चों को लेकर अभिभावक चिंतित


बलहा ब्लॉक अंतर्गत बेलहन महेशपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट और चारों ओर मामूली बारिश के बाद भी महीनों तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब विद्यालय परिसर और मुख्य मार्ग पर इस तरह कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा रहेगा तो बच्चों की पढ़ाई और आवागमन दोनों प्रभावित होंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, प्रधान शिवरतन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्यालय के सामने जमा गंदगी और जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments