HomeHealth & Fitnessअजय राय  ने लिखी मुख्यमंत्री को चिठ्ठी 

अजय राय  ने लिखी मुख्यमंत्री को चिठ्ठी 

 

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय राय  ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर  राम जन्मभूमि मंदिर में घटित  वित्तीय अपराध की तह तक पहुंचने के लिए स्वतंत्र, वैज्ञानिक एवं सक्षम एजेंसियों के माध्यम से फोरेंसिक जांच कराए जाने की मांग की है।

उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि राम जन्मभूमि मंदिर करोड़ों करोड़ देशवासियों की आस्था का केन्द्र है। अयोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है। मंदिर में प्राप्त चढ़ावे की नकदी तथा पूर्व में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई बहुमूल्य वस्तुओं के संबंध में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के पश्चात राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की अंतरिम जांच के उपरांत प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा कुछ कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी हुई है। जांच के दौरान सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की उपलब्धता सीमित रहीं तथा पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने से जांच प्रभावित हुई। यदि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संरक्षण समयबद्ध एवं विधिसम्मत रूप से नहीं किया गया, तो यह अपने आप में अत्यंत गंभीर प्रश्न है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments