नई दिल्ली। आजकल मोबाइल यूजर्स ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं, जिसमें उन्हें ज्यादा दिनों की वैलेडिटी मिले ताकि बार-बार रिचार्ज करने का झंझट ना हो। भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास एक ऐसा प्लान है, जिसमें यूजर्स को एक महीने दो महीने नहीं बल्कि पूरे 300 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इतना ही नहीं, इस प्लान की कीत भी 1500 रुपये से कम 1499 रुपये है। प्लान में मोबाइल डेटा के साथ-साथ कई तगड़े बेनिफिट्स मिल रहे हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं।
300 दिन की वैलेडिटी
बता दें कि BSNL का 1499 रुपये वाला यह प्रीपेड प्लान किसी खास सर्कल के नहीं बल्कि पूरे देश में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। जहां मोबाइल रिचार्ज महंगे होते जा रहे हैं। वहां, बीएसएनएल का यह प्लान यूजर्स के लिए राहत के तौर पर का करता है। इसमें यूजर्स को डेटा भी मिलता है। यह प्लान पूरे 300 दिनों के लिए एक्टिवेट रहता है।
कॉलिंग, डेटा और फ्री एसएमएस
बीएसएनएल का 1499 रुपये का प्रीपेड प्लान 300 दिनों की वैलेडिटी के साथ आता है। इसके साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।
साथ ही, प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। लेकिन इस प्लान में मात्र 32GB मोबाइल डेटा मिलता है।
हाई-स्पीड फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) के तहत डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। ध्यान दें कि यह कंपनी का प्लान वाउचर है, जो केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए है। (REF.)
किन लोगों के लिए उपयोगी है प्लान?
कंपनी के पास ऐसे प्रीपेड प्लान भी हैं, जिनमें यूजर्स को ज्यादा हाई-स्पीड डेटा मिलता है। लेकिन या तो उनकी वैलेडिटी कम होती है या फिर कीमत ज्यादा होती है। यह 1499 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है, जिन्हें कम डेटा, लेकिन वैलेडिटी लंबी चाहिए होती है। इसमें उन्हें कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।












