सेमरौना गांव में भीषण आग लगने से कई परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। इस अग्निकांड में उनके घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से करीब 14 बकरियां जलकर मर गईं। इसके अलावा, गेहूं, धान, कपड़े और नकदी भी पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़ित देशराज गौतम ने बताया कि उनके घर में अब कुछ भी बाकी नहीं बचा है। इस अग्निकांड से हनुमान गौतम, बछराज गौतम और देशराज गौतम के घर सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। इन तीनों परिवारों का घरेलू सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि तब तक काफी संपत्ति का नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
सैमरौना में आग से 14 बकरियां जिंदा जलीं:घरों में रखा सारा सामान खाक; पीड़ित बोला- अब कुछ भी नहीं बचा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












