सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली क्षेत्र के चर्चित संदीप यादव हत्याकांड में पुलिस ने वांछित चौथे आरोपी राममिलन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया गया है। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त राममिलन पुत्र स्वर्गीय सुखलाल को भुसौला-अदाई मार्ग के पास से दबोचा। यह कार्रवाई थाना लोटन पुलिस और जनपदीय एसओजी टीम की संयुक्त टीम ने की। जमीन विवाद बना हत्या की वजह यह मामला 24 अप्रैल को हुई मारपीट से जुड़ा है। गदहमरवा निवासी राममिलन और संदीप यादव के परिवार के बीच धरनिहवा–कुल्हुआ मार्ग की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में हुई मारपीट में संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल संदीप को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था, जहां 29 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इसके बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया। शव रखकर किया गया था प्रदर्शन संदीप की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। लोटन चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किया था। समय पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाया था। चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिद्धार्थनगर में संदीप हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार:जमीन विवाद में हुई थी पिटाई, इलाज के दौरान हुई थी मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












